अब फेसबुक लाइट के मैसेंजर पर आया वीडियो कॉलिंग का फीचर,

पहले लोग वीडियो कालिंग के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर या एप का इस्तेमाल करते थे जैसेकी  स्काइप। और भी बहुत सारे सॉफ्टवेयर या एप और इन सब एप की लोकप्रियता को देखते हुए फेसबुक ने भी वीडियो कालिंग का फीचर लॉन्च किया। लेकिन शुरुआत में फेसबुक के वीडियो    कालिंग फीचर को लेकर यूजर्स की तरफ से कई शिकायतें मिलीं लेकिन फेसबुक ने आपने वीडियो कालिंग फीचर में लगातार बदलाव किये उसके के बाद यूजर की शिकायतें कम होती चली गईं। इसके बाद व्हॉट्सएप पर भी वीडियो कॉलिंग फीचर लाया गया, जिससे यूजर्स ने भी काफी पसंद किया। एप पर वीडियो की क्वालिटी और कनेक्टिविटी काफी अच्छी मिलती है लेकिन फेसबुक लाइट मैसेंजर पर ये फीचर न होने के कारन यूजर्स को बहुत परेशानी होती थी लेकिन अब फेसबुक ने अपने लाइट मैसेंजर एप पर भी वीडियो कॉलिंग फीचर जोड़ दिया है।

फैसबुक मैसेंजर की साइज और ज्यादा डाटा खर्च होने के चलते कई यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं करते थे। क्योंकि फैसबुक मैसेंजर एप की साइज बहुत ज्यादा है और इस फैसबुक    मैसेंजर एप में ज्यादा डाटा भी खर्च होता है, ऐसे में वो यूजर्स जिनके फोन में कम रैम है और जो ज्यादा डाटा खर्च होने से बचना चाहते हैं उनके लिए फेसबुक ने लाइट मैसेंजर एप को लॉन्च किया था लेकिन इस एप में अभी तक वीडियो कॉलिंग फीचर नहीं था। इसलिए फैसबुक ने अब इस एप में वीडियो कॉलिंग फीचर जोड़ दिया है, जिसके बाद अब यूजर फेसबुक लाइट में भी वीडियो कॉलिंग कर सकते है और ऐसे में जो यूजर सस्ते स्मार्टफोन और कम डाटा का इस्तेमाल करते है वो यूजर इस सुविधा का आसानी से फायदा उठा सकेंगे। आपको इस एप की साइज 10 एमबी मिलेगी और आप इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है। और फैसबुक पर पिछले साल 2017 में 17 मिलियन वीडियो चैट किए गए थे फेसबुक के इस अपडेट के बाद उम्मीद की जा रही है कि फैसबुक पर वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल और तेजी से बढ़ेगा।

Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp कब बना था जानिए Whatsapp की पूरी जानकारी

Microsoft क्या है ? Microsoft किसने बनाया था जानिए Microsoft की पूरी जानकारी

Computer कब बना था Computer किसने बनाया था जानिए Computer की पूरी जानकारी