Airplane किसने बनाया था Airplane कब बना था जानिए Airplane की पूरी जानकारी

Airplane (वायुयान)

Airplane ऐसे यान (vehicle) को कहते है जो धरती के वातावरण (atmosphere) या किसी अन्य वातावरण (atmosphere) में उड सकता है। 

Airplane History वायुयान इतिहास

आधुनिक (modernAirplane को सबसे पहले राइट बंधुओं (Wright Brothers) ने बनाया था। उन दोनों भाइयों का नाम विल्वर (Wilbur) और ओरविल (Orvilleथा उन दोनों में केवल चार साल का अंतर था। जिस समय उन्हें हवाई जहाज बनाने का ख्याल आया, था उस समय विल्वर (Wilbur) सिर्फ 11 साल का था और ओरविल (Orville) की उम्र 7 साल। होगी  एक दिन उनके पिता उन दोनों के लिए एक उड़ने वाला खिलौना लाए। यह खिलौना बांस, कार्क, कागज और रबर के छल्लों का बना था। इस खिलौने को उड़ता देख विल्वर (Wilbur) और ओरविल (Orville) के मन में भी आकाश में उड़ने का विचार आया। उन्होंने निश्चय किया कि वे भी एक ऐसा खिलौना बनाएंगे।

इसके बाद वे दोनों एक के बाद एक कई मॉडल बनाने में जुट गए। अंतत: उन्होंने जो मॉडल बनाया, उसका आकार एक बड़ी पतंग सा था। इसमें ऊपर तख्ते लगे हुए थे और उन्हीं के सामने छोटे-छोटे दो पंखे भी लगे थे, जिन्हें तार से झुकाकर अपनी मर्जी से ऊपर या नीचे ले जाया जा सकता था। बाद में इसी यान में एक सीधी खड़ी पतवार भी लगायी गयी। इसके बाद राइट भाइयों (Wright Brothers) ने अपने विमान के लिए 12 हॉर्सपावर (Horsepower) का एक डीज़ल (diesel) इंजन बनाया और इसे Airplane की निचली लाइन के दाहिने और निचले पंख पर फिट किया और बाईं ओर पायलट के बैठने की सीट बनाई।

राइट बंधुओं (Wright Brothers) के प्रयोग काफी लंबे समय तक चले। तब तक वे काफी बड़े हो गये थे और अपने विमानों (Planes) की तरह उनमें भी परिपक्वता आ गया था आखिर में 1903 में 17 दिसम्बर को उन्होंने अपने Airplane का परीक्षण किया। पहली उड़ान      ओरविल (Orville) ने की। उसने अपना Airplane 36 मीटर की ऊंचाई तक उड़ाया। इसी यान से दूसरी उड़ान विल्वर (Wilbur) ने की। उसने हवा में लगभग 200 फुट की दूरी तय की। तीसरी उड़ान फिर ओरविल ने और चौथी और अन्तिम उड़ान फिर विल्वर ने की। उसने 850 फुट की दूरी लगभग 1 मिनट में तय की। यह इंजन वाले जहाज की पहली उड़ान थी। उसके बाद नये-नये किस्म के Airplane बनने लगे। पर सबके उड़ने का सिद्धांत एक ही है

Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp कब बना था जानिए Whatsapp की पूरी जानकारी

Computer कब बना था Computer किसने बनाया था जानिए Computer की पूरी जानकारी

Microsoft क्या है ? Microsoft किसने बनाया था जानिए Microsoft की पूरी जानकारी