अब आप आधार कार्ड नहीं आधार कार्ड का एप रखें अपने फोन में,और एक किलिक में करिये बहुत सारे काम

जैसा कि आप जानते है कि हर जरूरी प्लेटफॉर्म पर आधार को अनिवार्य   कर दिया क्या है और  इस आदेश के बाद इसको लेकर लोगों में बहुत तरह की अफवाहें भी फेलती रही हैं। ऐसे में UIDAI (यूनीक  आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) (Unique Identification Authority of Indiaने यूजर्स के लिए एमआधार एप को लॉन्च किया गया। सरकार की तरफ से लॉन्च किए गए इस एप    को यूजर अपने स्मार्टफोन में आधार से जोड़ कर हर जानकारी रख सकते हैं।



लेकिन एमआधार एप एंड्रॉयड के 5.0 लॉलीपॉप और इससे ऊपर के वर्जन पर ही चलेगा तो अगर आप एंड्रॉयड के 5.0 लॉलीपॉप या इस ऊपर के वर्जन को आप इस्तेमाल करते है तो आप     mAadhaar ऐप को डाउनलोड कर पाएंगे और इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। आप एप की लोकप्रियता को इस बात से समझ सकते है कि इसे अब तक गूगल प्ले स्टोर पर 10 लाख यानिकि  (million) से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड किया है। और एप को प्ले स्टोर पर 3.1 रेटिंग भी मिली है। और एप का साइज 11 एमबी है और इसे करीव 29 हजार से ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। एप अभी तक एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है, अब सरकार जल्द ही इसे आईओएस पर भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एप में कई और भी फीचर्स दिए गए हैं जो आप सब के बहुत      का आ सकते हैं। तो देखते हैं इस एप के फीचर्स को


अब 3 आधार कार्ड की जानकारी एप मेंआपको एप 3 आधार कार्ड खातों की जानकारी रखने की सुविधा मिलती है लेकिन ये तभी संभव है जब आपका मोबाइल नंबर आपके परिवार के किसी दूसरे सदस्य के आधार कार्ड से लिंक हो।
अब आप आधार कार्ड नहीं आधार कार्ड का एप रखें अपने फोन- एमआधार एप के जरिए आप अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड की सभी जानकारियों रख सकते है और उसे लेकर एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। और आपको आधार कार्ड खोने का डर भी नहीं रहेगा और आपकी जानकारी भी सुरक्षित रहेगी। 
QR कोड की भी मिलेगी सुविधा- अब एप के जरिए से आप किसी भी QR कोड को स्कैन करके उसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं। और इसकी मदद से आप e-KYC के लिए अपने डेटा को शेयर और अपडेट कर सकते हैं।
आपका बायोमीट्रिक डाटा- एप की कई खासियतों में से एक खासियत ये भी है कि यूजर्स इससे आपने बायोमीट्रिक डेटा को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा भी प्रदान करता है।
अब आप एक टैप में कर सकेंगे अपडेट- एमआधार एप के जरिए से आप अपने आधार कार्ड को अपडेट
कर सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp कब बना था जानिए Whatsapp की पूरी जानकारी

Microsoft क्या है ? Microsoft किसने बनाया था जानिए Microsoft की पूरी जानकारी

Computer कब बना था Computer किसने बनाया था जानिए Computer की पूरी जानकारी