आ गया गूगल मैप का एक और नया अपडेट, अब मारियो बताएगा यूजर्स को रास्ता
मारियो गेम आप लोगो ने इस का नाम जरूर सुना होगा मारियो गेम 90 के दशक में आया और मारियो गेम 2007 तक बहुत मशहूर हो गया। मारियो, वीडियो को हर कोई पसंद करने लगा फिर वो बच्चा हो या बड़ा हर कोई इसे पसंद करने लगा। मारियो को देखते ही हर कोई इसे तुरंत पहचान लेता हैं। और इतना ही नहीं मारियो गेम को लोगों ने कंप्यूटर और टीवी दोनों पर खूब पसंद किया। आज भी इस गेम को लेकर लोगों के बीच दीवानापन बना रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गूगल ने भी मारियो गेम के फैन्स को एक बहुत ही बड़ा तोहफा दिया है। हम आपको बता दें कि गूगल ने 10 मार्च को 'मारियो डे' के मौके पर मारियो के फैन्स को एक बहुत अच्छा तोहफा दिया,है अब गूगल मैप पर मारियो आपको रास्ता बताएगा।और गूगल ने इसके लिए मारियो गेम बनाने वाली कंपनी निन्टेंडो से समझौता किया है। दोनों कंपनियों के बीच हुए समझौते के चलते अब गूगल मैप पर मारियो आपको रास्ता दिखाएगा। अब इस नए फीचर का मजा आप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों में ही उठा सकते हैं।
पहले जब आप रास्ते के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते थे, तब आपको अपने फोन की स्क्रीन पर एक तीर चलता हुआ दिखाई देता था।अब आपको इस तीर की जगह मारियो अपनी कार में बैठा दिखाई देगा, जो आपके साथ रास्ता तय करेगा।
अब आप इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते है
अगर आपको आपने गूगल मैप पर मारियो को देखना है तो आपको अपना गूगल मैप अपडेट करना होगा। इसके बाद जब आप डेस्टिनेशन प्लाइंट डालेंगे तो आपको एक निशान दिखाई देगा, वो निशान बिल्कुल ऐसा ‘?’ होगा। जब आप इस निशान पर क्लिक करेंगे तो मारियो मोड एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद आपको जहां जाना होगा आपके साथ मारियो भी गूगल मैप पर चलते हुए दिखाई देगा। और ये गूगल मैप पर मारियो मोड को 10 मार्च से शुरू किया गया है जो पूरे 7 दिनों तक गूगल मैप पर रहेगा
Comments
Post a Comment